कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल गजेन्द्र गड़कर कमेटी की अनुशंसा के अनुपालन में कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की स्थापना 1 नवम्बर 1973 को स्वतन्त्र रूप से चयन करने वाली एजेंसी के रूप में की गई. अधिदेश- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की कृषि अनुसंधान सेवा तथा समय-समय पर अध्यक्ष, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा निर्दिश्ट सेवाओं तथा अन्य पदों के लिए चयन.
- अध्यक्ष, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के निर्देश पर परिषद् को पदोन्नति सहित अन्य कार्मिक मामलों में सहायता प्रदान करना.
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् को कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के माध्यम से चयनित कार्मिकों अथवा मंडल के परामर्श से नियुक्त कार्मिकों के अनुशासनिक मामलों पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् को सलाह देना.
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा कृषि अनुसंधान सेवा हेतु वैज्ञानिक पदों के लिए प्रवेश स्तर पर चयन परीक्षा का आयोजन.
- कृषि अनुसंधान सेवा के मूल संविधान के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के उपलब्ध वैज्ञानिकों का कृषि अनुसंधान सेवा में अधिश्ठापन
- कृषि अनुसंधान सेवा के वैज्ञानिकों को योग्यता आधारित पदोन्नति तथा अग्रिम वेतनवृद्धि स्वीकार करने के लिए मूल्यांकन करना.
- राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों में सहायक आचार्य/प्राध्यापक की प्रारम्भिक नियुक्ति के लिए आवश्यक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षण परीक्षाओं का आयोजन करना.
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के प्रशासनिक अधिकारी वित्त एवं लेखा अधिकारी के संयुक्त काडर के पदों जिन्हें प्रत्यक्ष चयन द्वारा भरा जाना चाहिये, उन पदों पर भर्ती
 Dr. Gurbachan Singh |
|